फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जनगणना कार्य को लेकर सख्ती, अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में बैठक, निगरानी तंत्र मजबूत करने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम में जनगणना कार्यों की प्रगति को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रधान जनगणना अधिकारी निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने की। बैठक में विभिन्न अधिकारियों की उपस्थिति में जनगणना कार्यों को गति देने, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई तथा निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि 500 से अधिक सुपरवाइजर एवं एन्यूमरेटर ड्यूटी और प्रशिक्षण से अनुपस्थित पाए गए हैं। इस पर चिंता जताते हुए निर्णय लिया गया कि ऐसे कर्मचारियों को जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के तहत नोटिस जारी किए जाएंगे तथा निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी विभागों और संस्थानों को निर्देशित किया गया कि उनके अधीनस्थ कर्मचारी तुरंत जनगणना कार्य में शामिल हों। साथ ही अनुपस्थित सुपरवाइजर और एन्यूमरेटर को 5 मई से 7 मई 2026 तक प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अनुपालन न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन स्तर पर शिकायत निवारण सेल का गठन
जनगणना कार्यों की निगरानी और समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक जोन स्तर पर जोनल ग्रीवेंस सेल गठित करने का निर्णय लिया गया। ये सेल प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा करेंगे, प्रत्येक गुरुवार को फील्ड निरीक्षण करेंगे तथा हर शुक्रवार को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा, निगमायुक्त कार्यालय में सेन्सस मैनेजमेंट सेल गठित किया गया है, जिसकी अध्यक्षता निगमायुक्त स्वयं करेंगे। यह सेल जनगणना कार्यों की निगरानी, शिकायतों के समाधान तथा आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करेगा। बैठक में जानकारी दी गई कि कुछ जोन में जनगणना किट वितरित कर दी गई हैं, जबकि अन्य जोनों में उसी दिन वितरण पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, प्रशिक्षण से अनुपस्थित एमसीजी कर्मचारियों की समीक्षा कर उनकी अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुपस्थिति या उदासीनता को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें