फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते सोहना में गंदगी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों-मोहल्लों में गंदगी के लगे ढेर, बुधवार तक रहेगी हड़ताल
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हैं हड़ताल पर

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगरपरिषद क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। बाजारों व मोहल्लों में गंदगी पसरी हुई है। जिसके चलते नागरिकों का जीना दुश्वार होकर रह गया है।
वहीं सफाई कर्मचारी बुधवार तक हड़ताल पर रहेंगे। जिन्होंने अपनी हड़ताल को आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। विदित है कि नगरपरिषद के सफाई कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार से हड़ताल पर हैं, जिन्होंने अपना कामकाज ठप किया हुआ है। एकजुट होकर रोजाना परिषद कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं। ऐसा होने से सोहना कस्बा गंदगी का पर्याय बनकर रह गया है। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर इस भीषण गर्मी में भयंकर बीमारी को आमंत्रित कर रहे हैं। बाजारों व मोहल्लों में सफाई न होने से गंदगी के ढेरों का अंबार लग गया है। जिसको उठाने के लिए कोई भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद प्रशासन ने हड़ताल को लेकर पूर्ण रूप से चुप्पी साधी हुई है। अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए अभी तक भी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। जिसको लेकर परिषद अधिकारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। नागरिक अनुज गुप्ता, अशोक गर्ग, अनुराग, अमित गर्ग बताते हैं कि परिषद सफाई कार्यों पर प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर रही है फिर भी सफाई जीरो है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार तक रहेगी। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विक्रम सिंह बताते हैं कि पहले हड़ताल 2 दिनों तक थी लेकिन अब हड़ताल को बुधवार तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें