फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क सुरक्षा पर सख्ती, एनएचएआई को नोटिस के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति व सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की मासिक बैठक संपन्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की मासिक बैठक लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिले में दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।
साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। डीसी ने एनएचएआई के प्रमुख मार्गों पर गड्ढों तथा सर्विस रोड पर सुविधाओं के अभाव को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित धाराओं के तहत नोटिस जारी किया जाए। नोटिस में 15 दिनों की समय-सीमा तय करने और समय पर कार्य पूरा न होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जहां-जहां निर्माण कार्य चल रहा है, वहां सर्विस रोड को दुरुस्त रखा जाए और धूल वाले स्थानों पर नियमित पानी का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। डीसी ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति के नागरिक सदस्य अगली बैठक में अपने सुझाव प्रस्तुत करें, ताकि दुर्घटना संभावित स्थलों पर समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन


62 हजार से अधिक चालान
बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार 24 फरवरी से 19 मार्च 2026 के बीच कुल 62,656 चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट के 10,001, पिलियन राइडर बिना हेलमेट के 9,820, गलत पार्किंग के 7,179 और गलत दिशा में वाहन चलाने के 6,018 मामले प्रमुख रहे। इसके अलावा सीट बेल्ट न लगाने के 3,508, लेन उल्लंघन के 2,586, ओवरस्पीड के 1,624 और ड्रिंक एंड ड्राइव के 1,533 चालान किए गए। इसके साथ ही प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने के 1,281, नो-एंट्री उल्लंघन के 1,286, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने के 230, रेड लाइट जंप के 67 तथा स्कूल बस उल्लंघन के 121 मामले दर्ज किए गए। अन्य श्रेणी में 17,520 चालान किए गए, जबकि हाईवे पर गलत पार्किंग के 749 मामले सामने आए। ट्रैफिक पुलिस ने 1,439 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश भी की है।
विज्ञापन



स्कूलों के बाहर सुरक्षा पर जोर
डीसी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों के बाहर सड़क की स्थिति, स्पीड ब्रेकर व अन्य सुरक्षा उपायों की जानकारी जुटाई जाए। जहां कमी हो, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा पुख्ता हो सके। बैठक में एडीसी सोनू भट्ट, डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत, अतिरिक्त निगम आयुक्त रविंद्र यादव, एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला, एसडीएम गुरुग्राम हितेंद्र कुमार, एसडीएम पटौदी दिनेश लुहाच, एसडीएम सोहना अखिलेश यादव, एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव, एडीटीओ हरेंद्र वीर, नागरिक सदस्य बोधराज सीकरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें