अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। 4 एम बीएनआई 2026 के 10वें संस्करण का पहला दिन द ओरना सेक्टर-64 में संपन्न हुआ। दो दिवसीय कॉन्क्लेव में 3,500 से अधिक बिजनेस विजिटर्स और 120 से ज्यादा कारोबारियों ने भाग लिया। यह आयोजन एमएसएमई संस्थापकों, स्टार्टअप्स, बिजनेस लीडर्स और विभिन्न क्षेत्रों के लिए एक सशक्त नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के रूप में उभरा है। 120 स्टॉल्स के माध्यम से रिटेल, ज्वेलरी, फैशन, इंटीरियर्स, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, हेल्थकेयर, आईटी और टेक्नोलॉजी समेत कई सेक्टर के उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित की गईं।
बीएनआई गुरुग्राम व फरीदाबाद की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरती कोचर ने कहा, यह केवल बिजनेस मीट नहीं बल्कि आंदोलन है, जहां हर सदस्य को आगे बढ़ने के लिए सही नेटवर्क और अवसर मिलते हैं। प्रणव कोचर ने कहा कि उद्योग के दिग्गजों और उभरते उद्यमियों के बीच तालमेल ही उत्तर भारत की अर्थव्यवस्था को गति देगा। गौरव भारत एकेडमी के संस्थापक गौरव भगत ने कहा कि उनका लक्ष्य एक लाख कंपनियों और नौ लाख लोगों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने क्षेत्रों में अग्रणी बनाना है।