फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम नहर से पानी की चोरी पर सख्ती

विज्ञापन
सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित चौहान गुरुग्राम नहर से पानी चोरी रोकने के लिए फील्ड में उतरे। संवाद - फोटो : pulwama news
विज्ञापन
-सिंचाई विभाग ने की 27 लोगों पर केस दर्ज करने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
गुरुग्राम नहर से हो रही पानी चोरी पर रोक लगाने के लिए सिंचाई विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभागीय एसडीओ अंकित चौहान स्वयं टीम के साथ फील्ड में उतरकर कार्रवाई कर रहे हैं। नहर किनारे अवैध रूप से लगाए गए पाइप और अन्य उपकरणों को जब्त किया जा रहा है।

एसडीओ अंकित चौहान ने बताया कि अब तक 27 लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नहर से पानी की चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, हथीन क्षेत्र से गुजर रही इस नहर से लंबे समय से बड़े पैमाने पर पानी की चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में छांयसा गांव निवासी पूर्व सैनिक रामेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री कार्यालय और जिला प्रशासन तक शिकायतें भेजी थीं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच 24 मार्च को जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने स्वामिका गांव में जनसुनवाई के दौरान भी इस मुद्दे पर संज्ञान लिया और सिंचाई विभाग को दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग सक्रिय हुआ और अब अवैध रूप से नहर पर लगाए गए पाइप हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यदि कोई व्यक्ति नहर के पानी का दुरुपयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें