गंदे पानी से ऑफिस, स्कूल व अन्य कार्यों को जाने को मजबूर निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क के गली नंबर पांच में सीवर का पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। वहीं, लोगों को बदबू और गंदे पानी से होकर ऑफिस और स्कूल आने-जाने में सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या सीवर के ओवरफ्लो से बन रही है। समस्या करीब एक साल से बनी हुई है। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पार्षद सुलेखा चौहान को कई बार अवगत करा चुकें है। इसके बावजूद समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सुबह और शाम को ज्यादा पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने के लिए दूसरा रास्ता अपनाना पड़ता है, नहीं तो गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। - बृज मोहन, राजेंद्र पार्क निवासी
हमने प्रशासन को कई बार शिकायत की लेकिन इसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। कई प्रयास के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। - कलावती, राजेंद्र पार्क निवासी
पानी भरने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं, ज्यादा पानी भरने पर बच्चे गली में खेल नहीं पाते हैं। - धनरेखा, राजेंद्र पार्क
पानी भरने से दुकान पर ग्राहकों को आने में परेशान होती है, जिससे ग्राहक कम आते हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। - सुलजीत, राजेंद्र पार्क