फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-1 के पार्कों में जल्द दुरुस्त होंगी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर के सेक्टर-1 के रेजिडेंशियल इलाके में पार्कों और सड़कों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराया जाएगा। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) की ओर से फिलहाल सेक्टर में खराब लाइटों को दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जहां से भी लाइट खराब होने की शिकायत मिल रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जा रही है।

सेक्टर-1 में करीब 20 पार्क हैं। इनमें से कई पार्कों में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण रात के समय अंधेरा छाया रहता है। पार्कों में शाम के समय बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे घूमने व खेलने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अंधेरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी के सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रीशियन दिनेश ने बताया कि वर्तमान में खराब लाइटों को ठीक कराने का काम चल रहा है। इसके साथ ही आईएमटी मानेसर के विभिन्न सेक्टरों में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए जल्द ही पूरे क्षेत्र का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इससे खराब और पुरानी लाइटों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें