फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब तय जगह पर ही लगा सकेंगे रेहड़ी-पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने बनाए 37 वेंडिंग जोन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट-2014 के तहत रेहड़ी, पटरी और फेरी लगाने वाले दुकानदारों के लिए 37 वेंडिंग जोन तय किए हैं। इनमें नगर निगम क्षेत्र के 10 और एचएसआईआईडीसी क्षेत्र के 27 स्थान शामिल हैं। अब सभी स्ट्रीट वेंडर्स को इन्हीं निर्धारित जगहों पर अपना कारोबार करना होगा।

नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने बताया कि वेंडिंग जोन बनाने का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी वालों को व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराना और सड़कों पर जाम व अतिक्रमण की समस्या को कम करना है। उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थानों के अलावा यदि कोई व्यक्ति सड़क, ग्रीन बेल्ट, सरकारी या निजी जमीन पर अवैध रूप से दुकान लगाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने ऐसे वेंडर्स से भी अपील की है, जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। वे जल्द से जल्द सेक्टर-8 स्थित नगर निगम कार्यालय में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। पंजीकरण के बाद उन्हें उपलब्धता के अनुसार वेंडिंग जोन में जगह दी जाएगी।

नगर निगम क्षेत्र में मानेसर, नखड़ौला, भांगरौला, हरसरू, नौरंगपुर, कासन, सेक्टर-83 और सेक्टर-89 सहित कई स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। वहीं एचएसआईआईडीसी क्षेत्र के सेक्टर-1 से सेक्टर-8, नाहरपुर कासन, बास कुशला, अलियर चौक और अन्य जगहों पर भी वेंडर्स के लिए स्थान तय किए गए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही अतिक्रमण और अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसलिए सभी वेंडर्स से निर्धारित वेंडिंग जोन में ही अपना कारोबार करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें