फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अलग-अलग हादसों में दो घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- थार की टक्कर से डिलीवरी बॉय घायल, डंपर के टायर से हेल्पर का पैर टूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक मामला सेक्टर-14 थाना क्षेत्र का है, जहां थार की टक्कर से स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय घायल हो गया। वहीं, पालम विहार थाना क्षेत्र में डंपर का टायर उतरने से हेल्पर के पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कासगंज (उत्तर प्रदेश) के तारापुर गांव निवासी मानू ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम के राजीव नगर में किराये पर रहकर डिलीवरी बॉय का काम करता है। 5 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे वह इलेक्ट्रिक स्कूटी से प्रेमनगर में ऑर्डर देने जा रहा था। इसी दौरान थार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ। राहगीरों ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके से थार को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संदीप कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में नूंह के भंगो गांव निवासी आरिफ ने बताया कि वह डंपर पर हेल्पर का काम करता है। 10 जुलाई को वह चालक ईरसाद के साथ नौरंगपुर गांव से बजरी लेकर सेक्टर-22 आया था। डंपर खाली कराने के दौरान चालक की लापरवाही से वाहन आगे बढ़ गया और आरिफ गिर गया। इसी दौरान डंपर का अगला टायर उसके दाएं पैर के ऊपर से उतर गया, जिससे पैर की हड्डी टूट गई। उपचार के बाद शिकायत मिलने पर 25 दिन बाद पालम विहार थाने में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वर्जन-
दोनों घायलों की शिकायत पर थार और डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों चालकों को जांच में शामिल कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें