फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुख्यमंत्री की घोषणा के तीन साल बाद भी नहीं लगी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कली से नगीना आने जाने वालों को रात में होती है परेशानी
विज्ञापन



जिला प्रशासन ने नहीं की पैरवी रुका हुआ विकास



फिरोजपुर झिरका विकास रैली में की थी घोषणा



कैप्शन - बड़कली-नगीना रोड पर अंधेरा



नगीना। बड़कली से नगीना को जाने वाली सड़क पर शाम होते ही अंधेरा हो जाता है। इस वजह से राहगीरों को काफी परेशानी होती है। समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार आवाज उठा चुके हैं। इस रोड पर अंधेरे के कारण जल्दी दुकानें बंद हो जाती हैं। कई बार वाहनों की लाइटों के कारण रिक्शा चालकों को दिक्कत होती है और पैदल यात्रियों का तो चलना मुश्किल हो जाता है।



नगीना के कुतुबुद्दीन, मेहर चंद जैन, मुकेश कुमार ने बताया कि 2021 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फिरोजपुर झिरका में आयोजित रैली में बड़़कली से नगीना रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की घोषणा की थी। स्थानीय पंचायत प्रशासन और जिला प्रशासन इस घोषणा को पूरा नहीं कर पाए हैं। दर्जनों लोगों ने प्रशासन से इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने की मांग की है। 27 सितंबर 2021 की घोषणा पूरी नहीं होना दुर्भाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगीना के दुकानदार अरशद जैताका, अब्दुल रहमान करहेड़ा ने बताया कि लाइटों की सुविधा हो जाए तो जनता को नगीना-बड़कली मार्ग पर आवाजाही में आसानी हो सकेगी। इस मार्ग पर आवाजाही अधिक रहती है जिससे रात में अंधेरा हो जाने के कारण महिलाएं असुरक्षा महसूस करती है। पिछले पांच साल में लूटपाट की दर्जनभर घटनाएं हो चुकी हैं। जल्द से जल्द इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की मांग की है।



पूर्व में सीएम घोषणा को लेकर कई बार पत्राचार हुआ है। स्ट्रीट लाइटें की घोषणा पर कार्रवाई हो रही है जल्दी नगीना-बड़कली रोड पर लाइटें लगाई जाएगी।
सुरजीत सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नगीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें