फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव और मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोग घायल, एक युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अभयपुर में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव और मारपीट की घटना सामने आई। इस झगड़े में तीन लोग घायल हो गए जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद घायल युवक को सोहना नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुरुग्राम के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायल युवक ने बताया कि विवाद के दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने उस पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अभयपुर निवासी ओमपाल ने बताया कि उनके परिवार का गांव के ही एक अन्य परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ समय पूर्व अदालत के आदेश पर विवादित भूमि पर उन्हें कब्जा दिलाया गया था। ओमपाल के अनुसार, जब हम उस जमीन पर काम कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और हम पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत कई बार सोहना थाना पुलिस से की थी, किंतु पुलिस ने इसे साधारण जमीनी विवाद कहकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते मामले को गंभीरता से लेती, तो यह घटना न होती।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घायलों की शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है और दोनों पक्षों से बयान लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गांव में फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी हुई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें