बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करते दिग्विजय चौटाला।
- फोटो : 1
नगीना। मांडीखेड़ा गांव में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने की।
कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय चौटाला का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर जन्म से ही भारत रत्न थे और उनके योगदान को किसी सम्मान की आवश्यकता नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहेब के नाम के साथ भारत रत्न जोड़ने की सोच चौधरी देवी लाल की थी, जिनका इसमें अहम योगदान रहा। इस मौके पर जेजेपी जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जान मोहम्मद, बीसी सेल के जिलाध्यक्ष कारी साबिर समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद