फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गंगवानी में बनेगा सब हेल्थ सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन


सद्दाम हुसैन
पिनगवां । ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पिनगवां खंड के गांव गंगवानी में लगभग 52 लाख रुपये की लागत से सब हेल्थ सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गंगवानी गांव को भी सब हेल्थ सेंटर की सौगात मिली है। इस सेंटर के बनने से ग्रामीणों को छोटे-मोटे इलाज के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो सकेंगी। पंचायत विभाग द्वारा इस निर्माण कार्य को कराया जा रहा है और कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रफीक, उस्मान, सोहेल, आमिर, जमालुद्दीन और अलाउद्दीन सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सब हेल्थ सेंटर बनने से लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और बीमारियों के उपचार में आसानी होगी। ग्रामीणों का कहना है कि खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इस सुविधा से अधिक लाभ मिलेगा, क्योंकि उन्हें अब छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा, आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार भी तुरंत उपलब्ध हो सकेगा।यह पहल न केवल गंगवानी गांव बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।
…………
सब हेल्थ सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। निर्माण में लगभग 52 लाख रुपये की लागत आएगी।
- मकबूल खान, कनिष्ठ अभियंता, पंचायत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें