अगली सुनवाई तीस जुलाई को होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गैंगस्टर संदीप गाडौली की प्रेमिका मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मामले में आरोपी और सरकारी गवाह बनी मेघा के बयान किसी कारणवश दर्ज नहीं हो पाए। इस मामले में अगली सुनवाई तीस जुलाई को होगी। आरोपी मेघा पर अभिजीत का हथियार छुपाने का आरोप है। मेघा को पुलिस ने 8 जनवरी को अरेस्ट किया था। मेघा इस मामले में सरकारी गवाह बन चुकी है। इस मामले में मृतक की बहन नैना पाहुजा ने थाना सेक्टर 14 में एफआईआर दर्ज कराई थी।
2 जनवरी 2024 की रात को गुरुग्राम के एक निजी होटल में गैंगस्टर संदीप गाडौली की प्रेमिका मॉडल दिव्या पाहुजा की अभिजीत ने गुस्से में आकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिव्या के पास अभिजीत की कुछ आपत्तिजनक तस्वीर थी। इन तस्वीरों को दिव्या ने डिलीट करने से मना कर दिया था। अभिजीत और दिव्या एक रिश्ते में थे और काफी लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे। हत्या करने के बाद मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह ने अपने होटल के 2 कर्मचारियों के साथ मिलकर दिव्या पाहुजा के शव को हरियाणा के नहर में फेंक दिया था। हत्या के 11 दिन बाद उसका शव फतेहाबाद में टोहाना के पास नहर से बरामद हुआ था।