तीन दिवसीय स्पर्धा में प्रदेशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
20 खिलाड़ी जिले के हिस्सा लेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। करनाल में चार नवंबर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्केट हॉकी प्रतियोगिता में जिले से 20 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले कराए जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुकाबलों को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्य स्तरीय निर्णायकों की टीम तैनात रहेगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
कोच अजय सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। साथ ही, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अपनी क्षमता साबित करने का मंच मिलता है। गुरुग्राम में प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के स्केट हॉकी खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।