फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्टैंड बनाए, बसें लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कमी से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास बसे सेक्टरों और सोसाइटियों में बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था नहीं होने से निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-99 से 115 तक कई स्थानों पर सिटी बस स्टॉप बनाए गए हैं, लेकिन इन रूटों पर बसें लापता हैं। यहां अब तक बस सेवा शुरू नहीं की गई हैं।
सेक्टर-106, 108, 109, 110, न्यू पालम विहार और दौलताबाद समेत कई इलाकों में बस स्टॉप तो हैं, लेकिन वहां न तो सिटी बसें चलती हैं और न ही शेयरिंग ऑटो की सुविधा उपलब्ध है। इसके चलते लोगों को नौकरी, कॉलेज और दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में कठिनाई होती है। खासकर देर रात ड्यूटी से लौटने वाली महिलाओं के लिए यह गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय बन गया है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक मेट्रो सेवा शुरू नहीं होती, तब तक क्षेत्र में मिनी बसें या अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाएं शुरू की जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


लोग बोले- बेकार साबित हो रहे बस स्टॉप
सार्वजनिक परिवहन नहीं होने के कारण लोगों को महंगी कैब से यात्रा करनी पड़ती है। उन्होंने मांग की है कि मेट्रो आने तक मिनी बसें चलाई जाएं। -नवल किशोर रस्तोगी, अध्यक्ष, हेरिटेज मैक्स,

करीब पांच साल पहले बस स्टॉप बनाए गए थे, लेकिन अब तक बस सेवा शुरू नहीं हुई, जिससे ये बस स्टॉप बेकार साबित हो रहे हैं। -प्रदीप पाराशर, एक्सपीरियन द हार्ट सॉन्ग सोसाइटी, सेक्टर-108

द्वारका एक्सप्रेसवे क्षेत्र में आज भी पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन नहीं है। महिलाएं केवल कैब और निजी वाहनों पर निर्भर हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। - सीमा नैन, एडवोकेट, न्यू पालम विहार

सुरक्षित और सुलभ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी के कारण महिलाओं और कामकाजी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। -आरजे अंजू पांडेए न्यू पालम विहार
विज्ञापन


गुरुग्राम को चरणबद्ध तरीके से 200 बसें मिलेंगी। जून-जुलाई तक 100 ई-बसें मिलने की संभावना है। इसे देखते हुए शहर में बस क्यू-शेल्टर और डिपो निर्माण कार्य पर जोर दिया जा रहा है, ताकि बस संचालन के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। - विश्वजीत चौधरी, सीईओ, जीएमबीसीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें