फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल यात्रा प्रतियोगिता: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हुआ आयोजन, 250 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Mon, 02 Mar 2026 08:35 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

28 फरवरी को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में वंचित बच्चों के लिए खेल यात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 15 एनजीओ स्कूलों के 250 छात्रों ने भाग लिया। भगता भारत प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन
खेल यात्रा अंतर-विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 28 फरवरी को खेल यात्रा अंतर-विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित की गई, जिसमें 15 एनजीओ स्कूलों के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


इस आयोजन का नेतृत्व तेज सिंह ग्रोवर एवं अमेरिकन एम्बेसी स्कूल, नई दिल्ली समेत अन्य छात्रों द्वारा किया गया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में कड़े मुकाबले देखने को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे विजेता
प्रतियोगिता में भगता भारत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द विद्या स्कूल द्वितीय और दिक्षा तृतीय स्थान पर रहा। खेल यात्रा का उद्देश्य वंचित बच्चों को खेलों के माध्यम से आत्मविश्वास, अनुशासन और समान अवसर प्रदान करना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें