पटौदी। सूरज स्कूल पटौदी में इंद्रधनुषी रंग थीम पर ग्रेजुएशन डे एवं होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि योगेश, सहायक पुलिस उपायुक्त ने विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। ग्रेजुएशन डे में बच्चों को उनके प्रथम शैक्षणिक पड़ाव की सफलता पर सम्मानित किया गया, जबकि होली मिलन समारोह ने प्रेम, सौहार्द और आपसी सम्मान का संदेश दिया। स्कूल प्रशासन ने बच्चों से सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों के उपयोग का संकल्प दिलाया। समारोह ने नन्हे विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव बनकर सकारात्मकता और मानवता बनाए रखने की प्रेरणा दी। संवाद