गुरुग्राम। इंटर स्कूल फाउंडेशन कप में द स्पोर्ट्स मंत्रा ने शालोम हिल्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट मैदान पर खेला गया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शालोम हिल्स ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 87 रन का स्कोर खड़ा किया। तेजस यादव ने 25 और कप्तान सिदाक अरोड़ा ने 15 रन बनाए। द स्पोर्ट्स मंत्रा से पार्थ दयमा और आदर्श कुमार ने 3-3 विकेट लिए। द स्पोर्ट्स मंत्रा ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कमल जोशी ने नाबाद 37 और दिव्यम ने 27 रन की पारी खेली। संवाद