फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेधावी छात्रों को शिक्षा विभाग देगा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। शिक्षा विभाग में छात्रों को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई है। जिला शिक्षा अधिकारी डीईओ मामराज रावत मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे। इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर देना है। साथ ही छात्रों में सीखने की रुचि व प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रावत ने कहा कि स्कूलों में नियमित निरीक्षण किया जाएगा ताकि शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। जिला के सभी स्कूलों में तीसरी कक्षा से लेकर 12वीं तक के सभी छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान की पुस्तक अनिवार्य कर दी गई है। इसमें प्रतिदिन 3-4 प्रश्न लिखित रूप में बच्चों से लिखवाएं जाएंगे। इससे उनकी जानकारी व लेखन क्षमता दोनों विकसित होंगी। हिंदी और अंग्रेजी विषयों पर प्रत्येक शनिवार लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को इनाम दिए जाएंगे। खंड एवं जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें