फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ : इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरी बेटियां

सार

गुरुग्राम में चल रहे खेल महाकुंभ में राज्य स्तर की विजेता बेटियां अब अपने जिले के लिए खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरी हैं। इन खिलाड़ियों का जुनून और प्रदर्शन उन्हें भविष्य का सितारा बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य स्तर पर खेल चुकीं बेटियां अब जिले के लिए जीतना चाहती हैं खिताब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में चल रहे खेल महाकुंभ में 22 जिलों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। राज्य स्तर पर पहले ही हरियाणा का नाम रोशन कर चुकी ये बेटियां अब अपने जिले के लिए खिताब जीतने व इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरी हैं। इन खिलाड़ियों ने पहले ही साबित कर दिया है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होतीं। अब खेल महाकुंभ में इनके बल्ले और गेंद से वही जुनून और जज्बा झलक रहा है, जो इन्हें भविष्य का बड़ा सितारा बना सकता है।
मैंने 13 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था। जसप्रीत बुमराह मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। उन्हें देखकर मैंने गेंदबाजी शुरू की थी। मैंने मेरे घर की छत पर अपने भाई के साथ खेलना शुरू किया था। इसके बाद पापा ने मुझे भी भाई के साथ अकादमी भेजना शुरू कर दिया। हरियाणा के लिए खेलना मेरा पहला सपना था।
विज्ञापन

- तन्नू, क्रिकेट खिलाड़ी

मेरे पापा और भाई दोेनों क्रिकेट खेलते हैं। पापा चाहते थे कि मैं भी क्रिकेट खेलूं। जब पिछले साल हरियाणा की टीम में चयन हुआ तो मेरे परिवार वाले बहुत खुश थे। खेल महाकुंभ से हमारी अच्छी अभ्यास हो जाती है। - इशाना, क्रिकेट खिलाड़ी

मुझे बचपन से ही क्रिकेट खेलना पसंद था। मैं पहले अपने मोहल्ले में खेला करती थी और लोगों के घरों के शीशे तोड़ा करती थी। इसके बाद मेरे पापा ने मेरा नाम क्रिकेट अकादमी में लिखवा दिया। मैंने 12 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था और मैं अभी तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हूं। - टीना, क्रिकेट खिलाड़ी
विज्ञापन


मैं पिछले दो सालों से हरियाणा की टीम में खेल रही हूं। मैंने 13 साल की उम्र से खेलना शुरू किया था। मुझे क्रिकेट बहुत पसंद है। मैं इंडियन टीम में खेलना चाहती हूं। स्मृति मंधाना मेरी पसंदीदा खिलाड़ी हैं। - कोमल, क्रिकेट खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें