फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के बाद सतर्क हुए खेल प्रशिक्षक, वक्त पर मैदान में दिखे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम में खेल मंत्री के औचक निरीक्षण के अगले दिन मंगलवार को असर साफ दिखाई दिया। देरी से पहुंचने वाले खेल प्रशिक्षक मंगलवार को मैदान में वक्त से पहले ही पहुंच गए। दरअसल सोमवार को खेल मंत्री संदीप सिंह ने नेहरू स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान 22 में से 8 कोच स्टेडियम से गायब मिले। खेल मंत्री ने उनकी गैर-हाजिर पर नाराजगी दिखाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

स्टेडियम में मंगलवार को कार्रवाई के डर से प्रशिक्षक समय पर आए। इतना ही नहीं, वे खिलाड़ियों के साथ खुद भी पसीना बहाते दिखे। हॉकी, बास्केटबॉल और जुडो के साथ सभी खेल मैदानों में सुबह से ही खिलाड़ी और प्रशिक्षक पहुंचकर अभ्यास में जुट गए।
जिला खेल अधिकारी जेजी बनर्जी ने बताया कि नेहरू स्टेडियम में विभिन्न खेलों के 22 कोच हैं, जिनमें से 4 कोच विभाग को सूचित कर छुट्टी पर चल रहे थे। इनके अलावा चार कोच सोमवार को मैदान से गैर-हाजिर थे। सभी के संबंध में रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। निदेशालय इस संबंध में फैसला लेगा। खेल मंत्री ने गैरहाजिर प्रशिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें