संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। शहर की बेटियां अब खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रही हैं। तावड़ू खंड की राखी और चित्रा ने पहली बार जिला स्तरीय स्कूल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। दोनों का चयन आगामी सितंबर में होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
कोच पवन भारद्वाज के अनुसार सोमवार को नगीना में आयोजित प्रतियोगिता में विवेकानंद स्कूल की छात्रा राखी ने (अंडर-19) 45 किलोग्राम और चित्रा ने (अंडर-17) 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में लखपत चौक स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सिद्धार्थ ने अंडर-17 में, जबकि मॉडल संस्कृति विद्यालय-2 के रिहान ने (अंडर-14) 38 किलोग्राम और मोहम्मद जैद ने (अंडर-14) 34 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीता।