फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- हादसे में पति भी घायल, वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के धनवापुर रोड स्थित ब्लिंकिट कार्यालय के सामने तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतका के पति हरिराम की शिकायत पर सेक्टर-9 थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा जगदीश गांव निवासी अनिता (37) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ लक्ष्मण विहार फेज-2 स्थित एमआरडी अपार्टमेंट में किराये पर रहती थी। हरिराम ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह पत्नी के साथ स्कूटी से धनवापुर रोड से प्रकाशपुरी चौक की ओर जा रहे थे। ब्लिंकिट कार्यालय के सामने सामने से आ रहे लोडिंग वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन स्कूटी को घसीटते हुए सड़क की दूसरी ओर ले गया। हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों को वाहन के नीचे से बाहर निकाला और एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 पहुंचाया। उपचार के दौरान अनिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे में शामिल वाहन कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -संजीव, जांच अधिकारी, सेक्टर-9 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें