गुरुग्राम। जिले में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को डेंगू के दो नए मरीजों की पुष्टि की है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 24 हो गई है। मंगलवार को डेंगू जांच के लिए 310 सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को रैपिड फीवर मास सर्वे के तहत 10,624 घरों को कवर किया गया। अब तक जिले में 9,880,65 घरों में सर्वे किया जा चुका है। मलेरिया के लिए मंगलवार को 910 ब्लड स्लाइड तैयार की गईं और अब तक कुल 1,79,581 स्लाइड तैयार हो चुकी हैं। इस साल अब तक मलेरिया का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। संवाद