फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष प्रशिक्षण : बुनियाद कार्यक्रम के लिए सोमवार रात तक कर सकेंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। विज्ञान प्रतिभा खोज और सुपर-100 जैसी प्रतियोगिताओं की तर्ज पर हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा बुनियाद कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों की नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों को नियमित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त आईआईटी, मेडिकल, एनटीएसई सहित कई तरह की छात्रवृत्ति के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। प्रशिक्षण देने के लिए 2 चरणों में परीक्षा ली जाएगी। पहले चरण में खंड स्तर पर 300 से 400 छात्र चयनित किए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में जिला स्तर पर 100 से 125 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। बुनियाद कार्यक्रम में चयन होने के लिए विद्यार्थी 29 नवंबर की मध्य रात्रि 11.59 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया हो सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में अभी तक लगभग 3500 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। उनके पास ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए 1 दिन का समय बचा है, ऐसे में कुछ पंजीकरण बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि पहले बुनियाद कार्यक्रम के तहत रजिस्ट्रेशन कराने का समय 24 नवंबर तक निर्धारित किया गया था, जिसका बाद में 29 नवंबर तक बढ़ा दिया था। शिक्षा विभाग द्वारा यह कार्यक्रम नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू किया जा रहा है। दो वर्षों के विशेष प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थी 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में दाखिला ले सकें।
वहीं भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर सकें। इस कार्यक्रम के तहत हरियाणा के सभी जिलों में एक-एक प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा। जहां विकल्प फाउंडेशन के प्रशिक्षकों की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। पढ़ाई के साथ शिक्षा विभाग द्वारा प्रशिक्षण केंद्र में आने वाले छात्रों को यातायात की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बुनियाद कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी धनवंती ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें