गुरुग्राम। खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर रेलवे की तरफ से भक्तों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन राजस्थान के फुलेरा जंक्शन से दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन तक आना जाना करेगी। यह ट्रेन रविवार तक चलाई गई है।
ट्रेन संख्या 09713-09714 दो नवंबर तक दिल्ली जाने की तरफ दोपहर में तीन बजकर 46 मिनट पर पहुंचेगी और दिल्ली की तरफ से फुलेरा की तरफ जाने के लिए शाम सात बजकर 48 मिनट पर पहुंचेगी। खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर गुरुग्राम से भी काफी भक्त दर्शन करने के लिए जाते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा के लिए रेलवे ने यह स्पेशल ट्रेन चलाई है। संवाद