फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फिरोजपुर झिरका में विशेष अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला पुलिस कप्तान डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर नवनियुक्त उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) हरदीप सिंह ने क्षेत्र में विभिन्न अपराधों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि गोकशी, नशाखोरी, साइबर अपराध, ओवरलोडिंग और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पत्रकार वार्ता में डीएसपी ने बताया कि मुख्य सड़कों पर बिना नंबर प्लेट या कालिख पोतकर चलने वाले डंपरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि गलत कार्यों के लिए सिफारिश करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। इसके अलावा, चोरी की बाइकों को काटकर रेहड़ी बनाने के मामलों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई है। अब मुख्य चौक-चौराहों पर रेहड़ियों की गहन जांच की जाएगी और चालकों को सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें