फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-75ए में बनेगा नया सबस्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
220/66 केवी क्षमता के सबस्टेशन से सदर्न पेरिफेरल रोड की सोसाइटियों और गांवों को मिलेगी बिजली संकट से मुक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम सेक्टर-77 की जगह अब सेक्टर-75 ए में नया सबस्टेशन बना रहा है। करीब 75 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले सबस्टेशन से बादशाहपुर से लेकर सदर्न पेरिफेरल रोड में स्थित कई सोसाइटियों और गांवों को बिजली संकट से राहत मिलेगी। एचवीपीएन इस सबस्टेशन को बना रहा है।
पहले सेक्टर 77 में सबस्टेशन बनाया जाना था मगर जमीन विवाद के कारण न्यायालय से रोक लगने के बाद अब इसे 75 ए में बनाया जा रहा है। एचवीपीएन के एसई केके सरकार ने कहा कि यह गैस इंसुलेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर होने के कारण नए सबस्टेशनों में कम जगह की जरूरत पड़ती है। इस सबस्टेशन में 100-100 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर होंगे। एचवीपीएन के एसई ने बताया कि सेक्टर 37 में बन रहा 25/ 31 और 25/ 31 की क्षमता के ट्रांसफार्मर वाला सबस्टेशन इस महीने चालू हो जाएगा। इसे 22 करोड़ के खर्च से बनाया गया है। सेक्टर 37 का सबस्टेशन सेक्टर 10 ए के पुराने सबस्टेशन की जगह लेगा, जिसे मेट्रो निर्माण के कारण विस्थापित किया जाना है। सेक्टर-10 ए के पुराने ट्रांसफार्मर को मेट्रो के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद हटाया जाना है। सेक्टर 37 में बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए एनएचएआई और जीएमडीए की ओर से भी एक 66 केवी बिजली सबस्टेशन बना रहा है, जिसे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली व्यवस्था के लिए प्रयोग किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
सेक्टर-77 में सब स्टेशन बनाना था मगर वहां कोर्ट का स्टे लग गया इसलिए अब सेक्टर 75 ए में सबस्टेशन में उच्च क्षमता सबस्टेशन बनाया जाएगा। इसमें 100 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। मार्च 2026 तक यह पूरा हो जाएगा। -केके सरकार, एसई, एचवीपीएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें