फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जोन-4 में विशेष स्वच्छता अभियान, स्वच्छता कर्मचारियों ने संभाली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों से लेकर पार्कों तक चला सफाई अभियान
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रैली निकालकर नागरिकों को किया जागरूक

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से जोन-4 क्षेत्र में व्यापक स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कूड़ा-कचरा, मलबा और गाद हटाने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।

अभियान के अंतर्गत कन्हई रेड लाइट, आरडी सिटी रेड लाइट से राजेश पायलट चौक तक, एआईटी चौक से गोल्फ कोर्स रोड होते हुए आर्टिमिस रेड लाइट तक तथा सेक्टर-44/45 रोड से कन्हई गांव तक के क्षेत्रों में व्यापक सफाई कार्य किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्य सड़कों और फुटपाथों की सफाई के साथ-साथ झाड़ियों और अवांछित वनस्पतियों को हटाया गया। ग्रीन बेल्ट क्षेत्रों से प्लास्टिक कचरा साफ किया गया तथा बिजली के खंभों पर लगे अनाधिकृत बैनर और पोस्टर भी हटाए गए। इसके अलावा जीवीपी की सफाई सुनिश्चित की गई। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए लगभग 150 सफाई कर्मचारियों और 22 ट्रैक्टर-ट्रॉली को तैनात किया गया, जिनके माध्यम से भारी मात्रा में कचरा उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में नई सोच–नया शहर, स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत वार्ड नंबर 32 स्थित ज्योति पार्क के शीतला विद्यापीठ स्कूल में भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद विजय परमार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाकर समाज में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसके उपयोग से बचने का आह्वान किया। उन्होंने कचरा पृथक्करण और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ज्योति पार्क क्षेत्र में जागरूकता रैली भी निकाली। स्वच्छता अपनाओ, देश को आगे बढ़ाओ और प्लास्टिक मुक्त भारत बनाओ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें