फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानसून से पहले सड़क रखरखाव और मॉनिटरिंग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर सड़कों के रखरखाव और मॉनिटरिंग के लिए जीएमडीए सख्त
विज्ञापन

- सीईओ ने समर्पित टीमों के गठन के दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
- मानसून से पहले ड्रेनेज, स्वच्छता और जन सुरक्षा पर विशेष फोकस
-समर्पित टीमों और रियल-टाइम मॉनिटरिंग से कार्यान्वयन की दक्षता, ड्रेनेज प्रबंधन और शहर के समग्र रखरखाव में सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर की सड़कों के रखरखाव और रियल-टाइम मॉनिटरिंग को मजबूत करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने सभी कार्यकारी अभियंताओं (एक्सईएन) को अपने क्षेत्राधिकार में सड़कों के समग्र रखरखाव के लिए समर्पित टीमों के गठन करने के निर्देश दिए हैं। जीएमडीए मानसून से पहले सड़कों को ठीक कराना चाहता है।

इससे पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने शनिवार को विभिन्न सेक्टर सड़कों का दौरा कर मौके पर चल रहे रखरखाव कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और ड्रेनेज तैयारियों की समीक्षा की। प्रत्येक टीम एक समर्पित व्हाट्सऐप समूह के माध्यम से कार्य करेगी, जिससे रियल-टाइम समन्वय, निर्बाध रिपोर्टिंग और प्रभावी फील्ड मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। सीईओ स्वयं इन समूहों के माध्यम से कार्यों की प्रगति की निगरानी करेंगे, ताकि जवाबदेही तय की जा सके।
विज्ञापन

जीएमडीए ने शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए कई प्राथमिकता वाले कार्यों की पहचान की है। इनमें गाद हटाना, निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (सीएंडडी) कचरे का निस्तारण, खुले या क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत और ढकने का कार्य, परित्यक्त कर्ब स्टोन और निर्माण सामग्री को हटाना शामिल है। इसके अलावा जंगली पेड़-पौधों को हटाने, बागवानी अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण और ग्रीन बेल्ट के उचित रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि सेक्टर सड़कों को सुरक्षित, स्वच्छ और मानसून के लिए पूरी तरह तैयार रखने के लिए सख्त निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है। समर्पित टीमों और रियल-टाइम मॉनिटरिंग से कार्यान्वयन की दक्षता, ड्रेनेज प्रबंधन और शहर के समग्र रखरखाव में सुधार होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमित निरीक्षण किए जाएंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा और दृश्यता बढ़ाने के लिए जर्सी बैरियर के उचित स्थान निर्धारण और पेंटिंग के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें