फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर में अंडर-14 का चैंपियन बना सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर-15 प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

सोहना। भोंडसी आरबीएसएम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर-15 प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता पांच दिनों तक चली जिसमें करीब 2000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सीबीएसई के प्रतिनिधी रवि चौहान मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खेल जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं। खेलों से स्वस्थ रहने के साथ अनुशासन की भावना भी जागृत होती है।
रवि चौहान ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार खेलों पर विशेष ध्यान दे रही है। खिलाड़ियों के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं। स्कूल प्रशासन ने रवि चौहान का बुके देकर स्वागत किया। स्कूल अध्यक्ष भागीरथ राघव ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी। अतिथियों ने विजेता टीमों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीबीएसई ऑब्जर्वर अजय सिंह मान, मुकेश राघव, भागीरथ राघव, बिमला राघव और मोनिका भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के विजेता

अंडर-14 आयु वर्ग में लिटिल एंजिल्स स्कूल सोनीपत चैंपियन बना। दिल्ली पब्लिक स्कूल फरीदाबाद प्रथम उपविजेता रहा। एमएस सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहतक और सेंट जेवियर्स हाई स्कूल गुरुग्राम द्वितीय उपविजेता रहे। अंडर-17 आयु वर्ग में यूरो इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-45 ने चैंपियनशिप हासिल की। ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोनीपत प्रथम उपविजेता बना।
विज्ञापन


अंडर-19 आयु वर्ग के विजेता
अंडर-17 आयु वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-81 फरीदाबाद और जीडी गोयनका स्कूल सेक्टर-48 गुरुग्राम द्वितीय उपविजेता रहे। अंडर-19 आयु वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-19 चैंपियन बना। डीएवी ज्ञान प्रकाश चौपड़ा पब्लिक स्कूल प्रथम उपविजेता रहा। दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-81 फरीदाबाद और राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी को द्वितीय उपविजेता पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें