फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सोनिया गांधी को पेट की तकलीफ कारण मेदांता में कराया गया भर्ती, चार घंटे के इलाज के बाद दिल्ली लौटीं

Wed, 13 May 2026 10:57 AM IST
Vijay Singh Pundir न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोनिया गांधी को राहुल और प्रियंका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उनकी जांच की। सोनिया गांधी अस्पताल में करीब चार घंटे रुकीं।
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को बुधवार सुबह दिल्ली स्थित मेदांता में भर्ती कराया गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद सुबह करीब सात बजे अस्पताल लाया गया। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे और तुरंत उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में पहुंचाया गया।

विज्ञापन


अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों की टीम ने उनकी प्रारंभिक जांच की और आवश्यक मेडिकल टेस्ट शुरू किए। सूत्रों के अनुसार, जांच प्रक्रिया के दौरान सर गंगा राम अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने सोनिया गांधी की एंडोस्कोपी सहित कई जरूरी जांचें कीं। करीब चार घंटे तक अस्पताल में रहने के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताते हुए उन्हें छुट्टी दे दी। शुरुआती जांच में चिकित्सकों ने सीने में दर्द का कारण पेट में गैस से जुड़ी समस्या बताया था। वर्तमान में उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि इसी साल मार्च में भी सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें