फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोना यादव ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजस्थान के अजमेर में 7वें राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें डाइट गुरुग्राम में वरिष्ठ प्राध्यापिका पद पर कार्यरत सोना यादव ने 50 से 54 वर्ष आयु वर्ग की 10 हजार मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन



डाइट प्राध्यापक डॉ. ओमबीर यादव ने जानकारी दी कि सोना यादव विगत लगभग 20 वर्षों से डाइट गुरुग्राम में अपनी सेवाएं दे रही हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में उनकी गहन रुचि है। वे प्रतिवर्ष राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की रेस प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं। प्रधानाचार्य सुमिता रांगी ने कहा कि सोना यादव जैसे आदर्श शिक्षक का डाइट गुरुग्राम में कार्यरत होना बड़े सौभाग्य की बात है। वे शिक्षा-प्रशिक्षण के साथ-साथ खेलों में भी जिले का नाम उजागर कर रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक पृथ्वीराज, महेंद्र, तखत सिंह चौहान, अरुण कुमार राघव एवं समस्त स्टाफ ने सोना यादव को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें