फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: संवाद से समाधान...एडीसी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पहाड़ी में रात्रि ठहराव के दौरान एडीसी ने कहा- अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान तय करने के उद्देश्य से मंगलवार को पटौदी उपमंडल के गांव पहाड़ी में जिला प्रशासन की ओर से रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीसी सोनू भट्ट ने की। इस अवसर पर गांव के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने एसडीएम दिनेश लुहाच और अन्य अधिकारियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य स्थानीय विकास से जुड़े विषय प्रशासन के समक्ष रखे। एडीसी ने सभी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल जानकारी ली तथा प्रत्येक मामले के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और हर शिकायत की नियमित समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा सेवा शिविर भी लगाए गए, जहां ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों से मौके पर ही आवेदन प्राप्त किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य जांच कर लोगों को आवश्यक परामर्श दिया। इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, शिक्षा, बिजली निगम, ग्रामीण विकास व अन्य विभागों ने भी अपने-अपने स्टॉल लगाकर नागरिकों को सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी भी देखने को मिली। इस अवसर पर डीडीपीओ नवनीत कौर, तहसीलदार रोहताश पंवार, नायब तहसीलदार मोहम्मद खान, बीडीपीओ नरेश कुमार, सरपंच लीलू राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें