फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना पर्यटन विभाग अवैध कब्जों पर जल्द चलाएगा तोड़फोड़ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब साढ़े नौ एकड़ में हैं अवैध कब्जे, डयूटी मजिस्ट्रेट की हुई नियुक्ति
विज्ञापन

150 परिवार होंगे बेघर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना पर्यटन विभाग की भूमि पर बने अवैध घरों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। विभाग जल्द ही उक्त भूमि पर पीला पंजा चलकर अवैध कब्जों को हटाएगा। अवैध आशियाने करीब साढ़े नौ एकड़ भूमि पर निर्मित हैं। वहीं, विभाग ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। उक्त कार्रवाई के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति हो गई है। तोड़फोड़ अभियान से करीब डेढ़ सौ परिवारों के उजड़ने के आसार हैं।
सोहना कस्बे में पर्यटन विभाग की करीब 44 एकड़ भूमि है, जिसमें टूरिस्ट कॉलेक्स के अलावा कई अवैध कॉलोनियां भी बसी हैं। इन कॉलोनियों में नट काॅलोनी और पहाड़ काॅलोनी आदि शामिल हैं। विभाग की भूमि पर लोगों ने अपने मकान, दुकान आदि बनाए हुए हैं। बीते करीब 10 वर्ष पूर्व पर्यटन विभाग ने भूमि को खाली कराने की कवायद शुरू की थी लेकिन अदालती दांवपेंच व राजनीतिक दखलंदाजी के कारण भूमि खाली नहीं हो सकी ।
विज्ञापन



कई विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल

अवैध कब्जाधारियों ने अदालत का सहारा लेकर अपने आशियानों को भी बचाने का प्रयास किया था। किंतु उनको किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिल सकी थी। सरकारी पर्यटन विभाग की भूमि पर नगरपरिषद, पब्लिक हेल्थ, बिजली विभाग आदि ने लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर डाली है। इससे उक्त विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन



विभाग की करीब साढ़े नौ एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे हैं। अवैध कब्जाधारी लोग अदालत से भी मुकदमा हार चुके हैं। विभाग ने डयूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करा ली है। अवैध कब्जों को हटाने के लिए जल्द ही कार्रवाई होगी। -सुनील शर्मा, मैनेजर, पर्यटन विभाग, सोहना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें