फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना मार्केट कमेटी के अधिकारियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन का पंचकूला हुआ तबादला, नए अधिकारियों की अब तक नियुक्ति नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना मार्केट कमेटी विभाग के अधिकारियों को स्थानीय अनाज मंडी परिसर से अतिक्रमण हटाना महंगा पड़ गया। तीन अधिकारियों का तबादला पंचकूला करा दिया गया है। इनमें सचिव नरेश यादव, अकाउंटेंट प्रदीप शर्मा व एआर वीरेंद्र शामिल हैं। सरकार ने अभी नए अधिकारियों की नियुक्ति नहीं की है। कमेटी के तीन अधिकारियों ने तबादला होने के बाद भी अपना कार्यभार अभी तक भी नहीं छोड़ा है। नियमित रूप से दफ्तर पहुंचकर कार्य कर रहे हैं। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उक्त तबादला कार्रवाई न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन


विधायक ने दिया था आश्वासन
गत सप्ताह मार्केट कमेटी विभाग ने अनाज मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कार्रवाई की थी। अतिक्रमण की कार्रवाई को अमलीजामा पहनाने के लिए विधायक तेजपाल तंवर ने व्यापारियों व अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली थी। विधायक ने व्यापारियों से अतिक्रमण पर अंकुश लगाने में सहयोग करने का आह्वान किया था। अधिकारियों को 10 दिनों तक अतिक्रमण की कार्रवाई पर रोक लगाने के फरमान दिए थे। बताया जाता है कि अधिकारियों ने विधायक के आश्वासन के बावजूद कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें