फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुविधाओं के अभाव में जूझ रहा सोहना चौक का हुड्डा मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग, लाइट और सफाई की कमी, सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। शहर के व्यस्त इलाकों में शुमार सोहना चौक स्थित हुड्डा मार्केट इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। करीब 150 दुकानों वाली इस मार्केट में पार्किंग, पर्याप्त रोशनी, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं तक नहीं है। हालात यह हैं कि यहां आने वाले ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों को भी रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



बाजार में न तो व्यवस्थित पार्किग की व्यवस्था है और न ही फुटपाथ ठीक हालत में हैं। शाम होते ही बाजार के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है, जिससे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। इसके अलावा मार्केट में पीने के पानी की सप्लाई भी बेहद खराब है। वहीं सीवर ओवरफ्लो की समस्या के कारण आसपास बदबू फैलती रहती है, जिससे दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। करीब दो साल पहले मार्केट में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के बाद से आज तक उसे खोला ही नहीं गया। इसके चलते ग्राहकों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन





...............................



मार्केट में पीने के पानी की सप्लाई बेहद खराब है। पानी इतना गंदा आता है कि उसे पीना तो दूर, इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाता है। - राजवीर सैनी,

सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया। - राकेश आहूजा



मार्केट के पार्किंग और फुटपाथ की हालत बेहद खराब हो चुकी है। बारिश के मौसम में यहां बड़ी दिक्कत होती है। गाड़ियां भी यहां सही से खड़ी नहीं हो पाती। - रति राम गुप्ता
विज्ञापन



बाजार में दो साल पहले शौचालय बनाया गया था, लेकिन आज तक उसे शुरू नहीं किया गया। अगर यह सुविधा चालू हो जाए तो दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को राहत मिलेगी। - एमएल गुप्ता, अध्यक्ष




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें