फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्यस्तरीय प्रश्न निर्माण प्रतियोगिता में अब तक 130 शिक्षक हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
31 अगस्त को घोषित किया जाएगा परिणाम
विज्ञापन


गुरुग्राम। विद्यालयी शिक्षा में दक्षता आधारित मूल्यांकन को बढ़ावा देने के लिए एससीईआरटी हरियाणा की ओर से एससीईआरटी दक्षता-आधारित प्रश्न निर्माण प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम जिले के शिक्षकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है और अब तक 130 शिक्षक शामिल हो चुकें हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तहत सरकारी स्कूलों के टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों को कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अपने विषय से संबंधित 10 मौलिक दक्षता आधारित प्रश्न तैयार करने होंगे। इन प्रश्नों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रटने की बजाय समझ, तर्क, विश्लेषण, समस्या समाधान और क्षमता का आकलन करना है। एससीईआरटी के निर्देशानुसार प्रतियोगिता राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अनुरूप आयोजित की जा रही है। श्रेष्ठ प्रश्नों को राज्य के प्रश्न बैंक में शामिल किया जाएगा, जिससे भविष्य में गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन सामग्री उपलब्ध हो सके। प्रतियोगिता में प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है, जबकि परिणाम 31 अगस्त 2026 को घोषित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें