फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रतिबंधित कफ सिरप व कैप्सूल के साथ तस्कर धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने गांव घासेडा में छापा मारकर प्रतिबंधित कफ सिरप व नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सहनाज खान पुत्र अहमद गांव घासेडा जिला नूंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि सहनाज खान पुत्र अहमद निवासी घंग मोहल्ला गांव घासेडा जिला नूंह अपने घर पर नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 37 बॉटल कोडीन सीरप व 696 ट्राॅमाडोल कैप्सूल (कुल वजन =374.97 ग्राम) बरामद हुए। आरोपी को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें