फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में सिटी बस से निकला धुआं, समय रहते बस को रोककर यात्रियों को उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार खराबी से कामगार परेशान, दूसरी बस का इंतजार करने से समय व पैसे दोनों हो रहे बर्बाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में सिटी बसों की बार-बार खराबी से कामगारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को लेबर चौक के पास एक सिटी बस के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। बस में तकनीकी खराबी आने पर चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।


धुआं ज्यादा होने के कारण यात्रियों को डर था कि कहीं बस में आग न लग जाए। हालांकि समय रहते बस को रोक लिया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया गया। यह बस जीएमसीबीएल द्वारा इफ्को चौक से आईएमटी के ढाना मोड़ तक संचालित है। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले हजारों कर्मचारी रोजाना इन बसों से सफर करते हैं। लेकिन बसों में बार-बार आ रही तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को बीच रास्ते में उतरना पड़ता है। कई बार उन्हें दूसरी सवारी का इंतजाम करना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

-






मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में काम पर आने-जाने के लिए सिटी बस का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि बसों में अक्सर खराबी आ जाती है, समय पर ड्यूटी पर पहुंचने में परेशानी होती है। - रोहित सिंह
विज्ञापन


बसों की खराब हालत के कारण यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। कई बार बसें बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं, जिससे दूसरी सवारी ढूंढनी पड़ती है। इससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती है। - अंकित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें