फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शनिवार की छुट्टी पर भी पेपर, 14 मार्च की तारीख ने बढ़ाई उलझन

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभाग ने वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी। सभी पेपर सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक होंगे। कार्यक्रम सामने आते ही 14 मार्च की तारीख को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यह दिन महीने का दूसरा शनिवार है, जिस दिन स्कूलों में अवकाश रहता है। ऐसे में विद्यार्थियों और शिक्षकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि उस दिन परीक्षा होगी या नहीं। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार पहली से पांचवीं तक के बच्चों के पेपर 13 मार्च से शुरू होंगे और 18 मार्च तक पूरे हो जाएंगे।

छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के पेपर 11 मार्च से अलग-अलग विषयों के साथ शुरू होंगे और 18 मार्च को अंतिम पेपर के साथ समाप्त होंगे। विभाग ने साफ किया है कि यदि कोई विद्यार्थी पास नहीं हो पाता या अपने अंक सुधारना चाहता है तो उसे अप्रैल में दोबारा मौका दिया जाएगा। फिलहाल स्कूलों में परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और बच्चों ने भी अंतिम तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं कराई जाएंगी। यदि 14 मार्च को लेकर कोई संशोधन या नया निर्देश आता है तो सभी विद्यालयों में समय रहते सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -सरोज दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें