फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी ने 76 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी अंडर-19 की टीम ने गुलिया क्रिकेट अकादमी बी को 76 रनों से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। टीम के प्रीत गुरावालिया ने 47 गेंदों में 74 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए।



इसके अलावा यशदीप ने 46 रन और पीएस ने 36 रन बनाए। गौरव लोहिया ने नाबाद 45 रन का योगदान दिया। गुलिया क्रिकेट अकादमी की ओर से देवेश यादव ने तीन और अनीश व हर्षित मान ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुलिया क्रिकेट अकादमी बी की टीम स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 27.4 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से यशदीप ने सर्वाधिक 46 रन बनाए, जबकि पीएस ने 36 और तेनू गोयल ने 22 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी की ओर से प्रियांशु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में 22 रन देकर चार विकेट झटके। कप्तान अंशु ठाकरान और प्रीत गुरावालिया ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस तरह स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी अंडर-19 ने 76 रन से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें