फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राज्य स्तरीय कुश्ती ट्रायल में जिले के पहलवान नहीं बना सके जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
10 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, किसी का नहीं हुआ चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। हरियाणा राज्य पारंपरिक सीनियर स्टेट कुश्ती ट्रायल में जिले के पहलवान चयन हासिल नहीं कर सके। बृहस्पतिवार को नौनंद गांव के खेल स्टेडियम में हरियाणा कुश्ती संघ की ओर से आयोजित ट्रायल में जिले के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन कोई भी पहलवान चयनित नहीं हो सका। वहीं, झज्जर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ट्रायल में हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर मुख्य अतिथि रहे। ट्रायल के आधार पर चयनित पहलवान 18 और 19 नवंबर को आगरा में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कुश्ती प्रशिक्षक संजय यादव ने बताया कि जिले के पहलवानों ने ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाने का प्रयास किया, लेकिन इस बार उन्हें सफलता नहीं मिली। खिलाड़ियों को अपनी कमियों पर काम करने और नियमित अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि आगामी प्रतियोगिताओं में वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें