गुरुग्राम। एसआरसीसी वाटिका मैदान पर बृहस्पतिवार को स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी ने एसआर क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से शिकस्त दी। एसआर क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 248 रन बनाए स्मार्ट अकादमी ने 37.2 ओवरों में ही 4 विकेट खोकर 249 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआर क्रिकेट अकादमी की ओर से आरव गोयल ने 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा कृष्ण सिंह राजपूत ने 35 रन और सुमित सैंडी ने 36 रनों का योगदान दिया। स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी की ओर से निशांत जोशी और वंश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए। 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्मार्ट क्रिकेटर्स अकादमी के ध्रुव श्योराण ने 36 रन और विवान पटेल ने 85 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद कप्तान युग ने 50 रन बनाए, हालांकि वे रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। अंत में मिहिर मान के 39 रनों की बदौलत टीम ने आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। एसआर क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज एच यादव ने 2 सफलताएं हासिल कीं। संवाद