फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजीव चौक पर भूमिगत पैदल पार पथ को बंद करके बनाए जाएंगे स्लिप रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले माह शुरू हो सकता है काम, एनएचएआई, जीएमडीए व जिला प्रशासन ने बनाई योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के राजीव चौक के पास पैदल यात्रियों के लिए बनाए गए चार भूमिगत पैदल पार पथ को बंद करके उनकी जगह स्लिप रोड बनाई जाएंगी। राजीव चौक पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए एनएचएआई, जीएमडीए व जिला प्रशासन ने यह योजना बनाई है। पैदल यात्रियों के लिए बनाई गई उक्त भूमिगत लेन पिछले कई वर्षों से बंद हैं और इनका प्रयोग नहीं किया जा रहा है। भूमिगत पैदल पार पथ का यात्रियों का आवागमन के लिए प्रयोग नहीं होने से यहां पर अतिक्रमण किया जाता है। भूमिगत लेन बंद करके स्लिप रोड बनाने का काम करीब एक माह के शुरू होने की संभावना है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक शहर का सबसे व्यस्त चौक है। यहां पर सुबह से देर शाम तक काफी संख्या में वाहनों का आवागमन होने से यातायात की अव्यवस्था बनी रहती है। वहीं, राजीव चौक पर बनाए गए भूमिगत पैदल पार पथ का लोग अपेक्षित रूप से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और जिला प्रशासन ने भूमिगत पैदल पार पथ की जगह स्लिप रोड बनाने के लिए संयुक्त रूप से निर्णय लिया है। योजना के अनुसार राजीव चौक पर स्लिप रोड का निर्माण करके सड़क क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा, जिससे वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह मिल पाएगी। स्लिप रोड बनने के बाद चौक पर वाहनों का दबाव कम होगा और दिल्ली-जयपुर हाईवे समेत शहर की ओर जाने वाले मार्गों पर यातायात अधिक सुचारू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जल्द ही भूमिगत लेन को बंद करके स्लिप रोड बनवाने का काम शुरू कराया जाएगा। भूमिगत लेन के रास्तों को मिट्टी डलवाकर भर दिया जाएगा। इन जगहों पर स्लिप रोड का निर्माण होने से यातायात जाम लगने कर समस्या कम होगी। - योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें