फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार्ड की लिमिट बढ़ाने, परिचित बन और ई-चालान का झांसा देकर छह लोगों से ठगे 6 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर ठगों ने 6 लोगों से आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, परिचित बनकर, ई-चालान समेत अन्य बहानों से 6.07 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-55 निवासी व्यक्ति ने बताया कि 19 सितंबर को ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर जानकारी हासिल की। बाद में डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी इलाके के रहने वाले युवक ने दी है। इनका कहना है कि 1 नवंबर को ठग ने परिचित बनकर बात की और जरूरत बताकर 35 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-88 निवासी युवती ने बताया कि 10 नवंबर को एक नंबर से कॉल आई। आरोपी ने युवती के पिता का परिचित बनकर बात की और बहाने से 43 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। सेक्टर-86 निवासी व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस से शिकायत की है कि 3 नवंबर को आरटीओ ट्रैफिक ई-चालान के नाम से एपीके फाइल आई। चालान देखकर एपीके फाइल खोली तो मोबाइल हैक हो गया और खाते से 29518 रुपये कट गए।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को मिली शिकायत में सेक्टर-10 निवासी व्यक्ति का आरोप है कि 18 जून से 13 नवंबर के बीच ठग ने फेसबुक पर दोस्त की और निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 3.30 लाख रुपये ठग लिए। बल्लभगढ़ के रहने वाले 21 साल के युवक ने शिकायत दी है कि 8 से 11 अगस्त के बीच जालसाज ने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड एजेंट बनकर प्रोटेक्शन चार्ज हटाने और कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 20,103 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें