फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम : छह और मरीजों में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एक तरफ तो जिले को रेड जोन से निकालकर ओरेंज जोन में शामिल किया जा रहा है, लेकिन वहीं कोरोना के मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में कोरोना के 6 नए मरीज सामने आए। इसी के साथ जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गई। शुक्रवार को सामने आए 6 कोरोना संक्रमितों में से 3 मरीज डूंडाहेड़ा गांव, 2 सरहौल गांव व 1 मरीज ज्योति पार्क निवासी है।
विज्ञापन

सभी मरीजों को आइसोलेट करने के साथ ही परिजनों व संपर्क में आए अन्य लोगों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी मरीज दिल्ली निवासी किसी न किसी कोरोना पीड़ित के संपर्क में थे।
पिछले दो सप्ताह के दौरान जिले में मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पिछले 12 दिनों में ही जिले से कोरोना के 27 नए मरीज सामने आ चुके हैं। 6 नए मरीजों के सामने आने के बाद जिले में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है, जबकि इलाज के बाद 38 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को 227 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच को लिए गए। इनमें से 11 नमूने शासकीय व 116 नमूने निजी लैब में भेजे गए। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जिले में 6084 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं। इसमें से 5673 लोग कोरोना मुक्त पाए गए हैं, जबकि 348 मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। 63 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं, जिसमें से 38 अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 11934 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। इसमें से 80 लोग अब भी क्वारंटीन सेंटर में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें