गुरुग्राम। जिले के दस कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। शहर के सभी सरकारी काॅलेजों में कुल 10,150 से अधिक सीटों में से अब तक केवल 70 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। शेष रिक्त सीटों को भरने के लिए कॉलेज प्रशासन अब पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नई मेरिट सूची तैयार कर रहे हैं। द्रोणाचार्य कॉलेज में अब तक छह मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी हैं लेकिन फिर भी कई सीटें खाली हैं। काॅलेज में सबसे अधिक दाखिले बीकाॅम में हुए हैं।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार दाखिले की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है। इस तिथि तक छात्र 100 रुपये प्रतिदिन के विलंब शुल्क के साथ दाखिला ले सकते हैं। अब कॉलेज प्रशासन रिक्त सीटें भरने के लिए तेजी से प्रक्रिया पूरी करने में जुटा हुआ है ताकि सत्र समय पर शुरू किया जा सके। संवाद