गंभीर मामलों में सफदरगंज अस्पताल में किया जाएगा रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में छह बेड का अस्थायी बर्न वार्ड तैयार किया गया है। हर साल दिवाली के समय पटाखे जलाते समय कई लोग गंभीर रूप से जल जाते हैं जिनके उपचार के लिए इस वार्ड बनाया गया है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह वार्ड विशेष रूप से हल्के और मध्यम श्रेणी के जलने वाले मामलों के तुरंत इलाज के लिए बनाया गया है। यहां आवश्यक सिलिंडर व प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ की व्यवस्था की गई है। यदि किसी मरीज की हालत गंभीर रहती है तो उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर किया जाएगा। चिकित्सा अधिकारियों से अपील की है कि वे पटाखे जलाते समय सतर्कता बरते और बच्चों को निगरानी में रखें। अस्पताल प्रशासन ने यह भी बताया कि इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी और बर्न वार्ड के डॉक्टरों की टीम को विशेष रूप से ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
वर्जन
अस्पताल में दिवाली के दौरान पटाखों से जलने की घटनाओं को देखते हुए छह बेड का अस्थायी बर्न वार्ड तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य घायल लोगों को तुंरत प्राथमिक उपचार करना है। गंभीर मरीजों को सफदरगंज अस्पताल रेफर किया जाएगा। -डॉ लोकवीर, पीएमओ, सेक्टर 10 नागरिक अस्पताल